Breaking News

बिसौली। नगर में बिजली समस्याओं को लेकर चारों ओर हाहाकार

Spread the love

बिसौली। नगर में बिजली समस्याओं को लेकर चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। वही भीषण गर्मी में बार-बार हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। रविवार को पूरे दिन बिजली ठप रही, भीषण गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया।
नगर की विद्युत आपूर्ति सुबह साढ़े नौ बजे बंद हुई तो उपभोक्ताओं ने क्षेत्रीय जेई को फोन किया। जवाब नहीं मिला तो कुछ उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया पर बने बिजली विभाग के ग्रुप पर लिखकर अपनी नाराजगी जताई। लोगों को लगा की आपूर्ति घंटे आधा घंटे में बहाल हो जाएगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ तो लोग व्हाट्सएप पर बने ग्रुप में सवाल करते रहे, तो कही शाम 5 बजे एसडीओ विकास राजपूत का संदेश आया कि 33 केवी सप्लाई होल्ड हो गई है। सभी फीटर चालू किये जा रहे हैं। नगर के उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। बिना सूचना दिन भर आपूर्ति गुल करने की व्यवस्था को गलत बताते हुए अफसरों से कार्रवाई की मांग भी उठाई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत विभाग द्वारा बिजली इनफॉरमेशन ग्रुप बनाने के बाद अफसरों की निगहबानी इन पर नहीं है। कई-कई बार उपभोक्ताओं की शिकायत या सूचना के बाद भी आपूर्ति की सही जानकारी नहीं दी जाती है। ऐसे में उपभोक्ता बेबस होकर अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता स्तर के अफसरों को फोन मिलाकर समस्या बताते हैं, तब उनसे क्षेत्रीय जेई या एसडीओ संपर्क कर समस्या का निस्तारण करते हैं। उपभोक्ताओं का मानना है कि इन ग्रुपों की मांनिटरिंग नियमित होनी चाहिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में सोशल ऑडिट पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू

Spread the loveआसफपुर। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका …

error: Content is protected !!