Breaking News

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में

Spread the love

बिसौली। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा 9 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित छात्रों को नवोदय विद्यालय में निशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है।
नवोदय विद्यालय सीकरी के प्राचार्य भगत सिंह ने एक वार्ता में पात्र छात्र-छात्राओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा के लिए केवल वही छात्र छात्राएं पात्र हैं जो शैक्षणिक सत्र 2026 – 27 में जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्यनरत हैं। अभ्यर्थी की जन्मतिथि एक मई 2015 से पहले तथा 31 जुलाई 2017 के बाद नहीं होनी चाहिए। जो छात्र पूर्व में कक्षा 5 उत्तीर्ण कर चुके हैं अथवा पहले नवोदय प्रवेश परीक्षा में आवेदन कर चुके हैं वह पात्र नहीं होंगे। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया और अन्य जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार दोनों पैरों में गोली लगने से घायल, पुलिसकर्मी भी घायल

Spread the loveबदायूं। अलापुर थाना पुलिस और कादरचौक पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को …