Breaking News

प्राथमिक विद्यालय की रसोई में गैस सिलेंडर में लगी आग पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Spread the love

प्राथमिक विद्यालय की रसोई में गैस सिलेंडर में लगी आग
पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 20 बच्चे सुरक्षित बाहर निकाले गए
बिसौली। विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुरिया की रसोई में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रसोई में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि मौके पर पहुँचे पुलिसकर्मियों ने गजब की सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के वक्त स्कूल में 20 बच्चे मौजूद थे, जिन्हें तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे की है। स्कूल की रसोइया बच्चों के लिए खाना बनाने की तैयारी कर रही थी और जैसे ही उसने सिलेंडर खोलकर चूल्हा जलाने का प्रयास किया, तभी गैस लीक होने के कारण सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली। आग लगते ही विद्यालय में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112, 108 एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। हालांकि, दमकल विभाग और अन्य टीमों के पहुँचने से पहले ही वहाँ मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया।
कांस्टेबल सत्येंद्र पाल और हेड कांस्टेबल महावीर ने अपनी जान की परवाह न किए बिना बड़ी सूझबूझ का परिचय दिया और फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस दौरान काफी देर तक सिलेंडर फटने की आशंका बनी रही, जिससे आसपास के लोग काफी डरे हुए थे। पुलिसकर्मियों की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और सभी 20 बच्चे पूरी तरह सुरक्षित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जनहित सत्याग्रह मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह हाउस अरेस्ट

Spread the loveजनहित सत्याग्रह मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह हाउस अरेस्ट जंतर-मंतर के छात्रों के …

error: Content is protected !!