Breaking News

कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सर्व समाज एकता मंच ने वीर सैनिकों को किया सम्मानित

Spread the love

बिसौली। सर्व समाज एकता मंच उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर कारगिल युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देने वाले वीर सैनिकों कैप्टन राम सिंह यादव, हवलदार हरिओम शर्मा, हवलदार सुखवीर सिंह और हवलदार मनोज पाठक को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के अपने संस्मरण और अनुभव साझा किए, जिसे सुनकर सभी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। इस दौरान मंच के उपाध्यक्ष विजय सक्सेना विजय ने शहीदों के सम्मान में एक ओजस्वी गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से रंग दिया। साथ ही, मंच के अन्य सदस्यों ने भी शहीदों के बलिदान को याद करते हुए अपने विचार प्रकट किए।
इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली के सभी आचार्य बंधुओं और छात्र-छात्राओं का सहयोग विशेष रूप से सराहनीय रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मांगों को लेकर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल को सौंपा।

Spread the loveबिसौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले बिसौली तहसील के लेखपालों ने …