Breaking News

एक ही रात दो घरों की दीवार काटकर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी, ग्रामीणों में दहशत

Spread the love

फैजगंज बेहटा। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में अज्ञात चोरों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं। चोरों ने पुलिस गश्त के दावों की पोल खोलते हुए एक ही रात में एक ही गांव के दो घरों को निशाना बनाया और दीवार काटकर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। दोनों पीड़ितों की ओर से थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुस्साहसिक घटना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खजुरिया की है।
खजुरिया निवासी हरपाल (पुत्र मीहलाल) ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 26 तारीख की रात वे अपने परिवार के साथ सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर की दीवार काट दी और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर सोने का पेंडल, बेसर, ओम, कुंडल और चांदी की दो जोड़ी कड़ुआ, तीन जोड़ी पाजेब, चांदी की लर, करधनी, नजरबंद तथा पीतल के बर्तन चुरा लिए।
चोरी की दूसरी वारदात इसी गांव के रहने वाले सुल्तान सिंह (पुत्र रामेश्वर सिंह) के घर हुई। सुल्तान सिंह के मुताबिक, चोरों ने उनके घर की दीवार काटकर भी बिल्कुल इसी तरीके से चोरी की। चोर उनके घर से सोने की लर, कुंडल, झाले, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, सोने का ओम, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, बिछुआ, चांदी के सिक्के और 34,000 रुपये नकद पार कर ले गए।
एक ही रात में एक ही गांव के दो घरों में हुई इस बड़ी चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी दहशत और गहरा आक्रोश व्याप्त है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है। फिलहाल पुलिस पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सावन मास में महाशिवरात्रि के पर पर पुलिस चौकी पर विशाल भंडारे का आयोजन किया , भंडारे में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी

Spread the love आसफपुर – सावन मास के दूसरे सोमवार को महा शिवरात्रि के पर्व …