Breaking News

आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन मुस्तैद एसडीएम सदर और सीओ उझानी ने कछला गंगा घाट व कांवड़ रूट का किया स्थलीय निरीक्षण

Spread the love

बदायूं। आगामी श्रावण मास और पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज एसडीएम सदर साईं अश्रित शखमुरी तथा क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह द्वारा कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया और सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आवागमन और मिलने वाली अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।
इस पूरी निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार, चौकी प्रभारी कछला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव की निधि से मिले 12.21 लाख, लगेगा नया 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर

Spread the loveबदायूं। शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव के प्रयासों से ककराला टाउन के लोगों को …

error: Content is protected !!