Breaking News

आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर मुजरिया थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक

Spread the love

एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने रूट का किया निरीक्षण
मुजरिया। आगामी श्रावण मास और पवित्र कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना मुजरिया परिसर में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के तमाम धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और डीजे संचालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक के उपरांत अधिकारियों ने क्षेत्र के कांवड़ रूट का बारीकी से निरीक्षण भी किया।
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पीस कमेटी के सदस्यों और विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं से कांवड़ यात्रा को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की पुरजोर अपील की। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें और यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।
श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे निर्धारित मार्ग और समय का ही पालन करें। इसके अलावा डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) का उपयोग शासन द्वारा तय किए गए मानकों के अनुरूप ही करने की हिदायत दी गई।
एएसपी ग्रामीण ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री का प्रसारण न किया जाए।
बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और पीस कमेटी के सदस्यों ने एक स्वर में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया।
बैठक के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना मुजरिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांवड़ रूट का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रभारी निरीक्षक मुजरिया विदेश कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गंगा स्वच्छता और अविरलता को लेकर कछला में निकाली गई जागरूकता रैली, दिलाई गई शपथ

Spread the loveकछला। पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर जिला गंगा समिति एवं सामाजिक …