Breaking News

बिसौली तहसील में अधिवक्ताओं और नायब तहसीलदार के बीच विवाद, एसडीएम की पहल पर मामला शांत

Spread the love

बिसौली। तहसील परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं और नायब तहसीलदार मो. हारिस के बीच हुई कहासुनी के बाद कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। अधिवक्ताओं ने बातचीत के दौरान आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज कराया और एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।

सूचना मिलने पर एसडीएम प्रियंका गोयल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अधिवक्ताओं और नायब तहसीलदार दोनों पक्षों की बात सुनी तथा आपसी संवाद के माध्यम से स्थिति को शांत कराया। एसडीएम के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।

धरने के दौरान अधिवक्ताओं ने भविष्य में सभी पक्षों के बीच मर्यादित संवाद बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की। कुछ देर तक तहसील परिसर में गहमागहमी रही, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

धरना प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन सहित दिनेश चंद्र शर्मा, केपी सिंह, अभीक्ष पाठक, गजेंद्र यादव, विवेक तिवारी, सत्यपाल, हृदेश शर्मा, बलवीर सिंह यादव, हरेन्द्र सिंह, सचिन सक्सेना, राजीव, सुनील चौहान, योगेश मौर्य, इकरार अहमद, अबरार खान, उमेश शंखधर, वेदप्रकाश सक्सेना, राजेश सक्सेना, अनिल शर्मा, राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बेहतर ढंग से हो बच्चों का कुपोषण प्रबन्धन

Spread the loveबदायूँ: 24 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी निर्देश पर जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता …

error: Content is protected !!