बिल्सी। नगर की तहसील रोड स्थित नारायण ग्रीन हाउस में सोमवार को श्री रामलीला महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर रामलीला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा इस वर्ष महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि 11 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक नगर में श्री रामलीला महोत्सव एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं।
नई कार्यकारिणी में आदित्य माहेश्वरी को अध्यक्ष तथा लवकुमार वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा, विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन ओपी सागर, अनुज वार्ष्णेय, मनीष पाल वार्ष्णेय, सुधीर सोमानी, संजीव वार्ष्णेय, सत्यपाल वार्ष्णेय, लोकेश बाबू वार्ष्णेय, गोपीकृष्ण मिश्रा, मनोज कुमार वार्ष्णेय, रजनीकांत अग्रवाल और देवेंद्र माहेश्वरी को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।
इसके अलावा डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता को उप प्रबंधक, संजीव गुप्ता (विष्णु) को समिति अध्यक्ष तथा विनोद पालीवाल, शेखर सक्सेना, दीपक चौहान, सूर्यप्रकाश देवल, राहुल शर्मा, अमित वार्ष्णेय और अवधेश माहेश्वरी () को उपाध्यक्ष बनाया गया। रामबाबू वार्ष्णेय को मेला व्यवस्थापक और जितेंद्र कुमार वार्ष्णेय को मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
समिति ने राहुल माहेश्वरी, भुवनेश वार्ष्णेय, नितिन कुमार वार्ष्णेय, प्रभात माहेश्वरी, मनोज कुमार जैन, मनीष असावा, संजीव कुमार गुप्ता, तेजस्वी सागर और प्रमोद तोमर को उपमंत्री बनाया। वहीं अखिल मालपानी को सह-कोषाध्यक्ष तथा विवेक राठी को समिति का विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष श्री रामलीला महोत्सव को धार्मिक आस्था के साथ-साथ बेहतर व्यवस्थाओं और जनसहभागिता के माध्यम से यादगार बनाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां शीघ्र शुरू करने और विभिन्न समितियों को सक्रिय करने पर भी सहमति बनी।
Budaun Amarprabhat