Breaking News

श्री बालाजी भक्ति धाम में हवन-यज्ञ, श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां

Spread the love

बिल्सी। नगर स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम में सोमवार को श्री बालाजी भक्ति मंडली के तत्वावधान में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं और भगवान श्री बालाजी महाराज से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

हवन-यज्ञ का अनुष्ठान पंडित राजीव शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से यज्ञ में आहुतियां दीं।

कार्यक्रम के अंत में भगवान श्री बालाजी महाराज की आराधना की गई तथा सभी श्रद्धालुओं ने परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं मंगल की प्रार्थना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चक्की पर आटा लेने पहुंची महिला से ठगी, कुंडल लेकर फरार हुए ठग

Spread the loveउझानी। बीते दिनों नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर महिला दुकानदार के ठगी …