Breaking News

तहसील परिसर में निकला काला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया

Spread the love

बिल्सी। तहसील परिसर स्थित लेखपाल आवास में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कमरे के अंदर विषैला काला कोबरा दिखाई दिया। सांप को देखकर कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, लेखपाल विजेंद्र सिंह जब अपने कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो सामने काला कोबरा बैठा दिखाई दिया। उसे हटाने का प्रयास किया गया तो सांप फन फैलाकर आगे बढ़ने लगा। इससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तहसील परिसर में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कुछ समय तक कामकाज भी प्रभावित रहा।

इसके बाद लेखपालों और स्थानीय लोगों ने सावधानी बरतते हुए कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप को एक डिब्बे में सुरक्षित पकड़कर तहसील परिसर से दूर जंगल में छोड़ दिया गया।

सुरक्षित रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सट्टे की खाईबाड़ी करते एक युवक गिरफ्तार

Spread the loveफैजगंज बेहटा पुलिस ने तीन मोबाइल और 310 रुपये बरामद किए बदायूं। फैजगंज …