Breaking News

महिला उद्यमियों की प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, स्वदेशी उत्पादों को मिला बढ़ावा

Spread the love

बदायूं, 28 जुलाई। तीज, रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर के आर.के. रिसोर्ट में इनफिनिटी लाइफ स्टाइल के तत्वावधान में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक चली प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती फात्मा रज़ा ने किया।

प्रदर्शनी में बदायूं के अलावा खटीमा, मुरादाबाद, हल्द्वानी, लखनऊ, दिल्ली, बरेली, कानपुर, हाथरस, पीलीभीत और मेरठ की 40 से अधिक महिला उद्यमियों ने सजावटी सामान, ज्वेलरी, परिधान, शूज, हस्तशिल्प, पर्स, पॉट्स तथा स्वनिर्मित खाद्य पदार्थों सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए। ग्राहकों ने उचित दाम पर उपलब्ध उत्पादों की खरीदारी कर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजक रिचा अशेष और ज्योति शर्मा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में फ्लोरेन्स नाइटिंगेल स्कूल की निदेशक सरला स्वरुप एवं हरसहाय श्यामलाल ज्वेलर्स की निदेशक श्रीमती उमा सूर्य प्रकाश विशिष्ट अतिथि रहीं।

रिचा अशेष ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सफल उद्यमी बनने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। महिला उद्यमी विनीता सोलंकी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को व्यापार बढ़ाने का अवसर मिलता है, वहीं ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध होते हैं। रीमा मिगलानी ने हस्तशिल्प उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे आयोजनों को उपयोगी बताया। प्रदर्शनी में रीतिका गुप्ता, किमी रस्तोगी, दीप्ति कटारिया, नितिका अग्रवाल, नम्रता रस्तोगी, नीति शर्मा, सिमरन नारंग सहित अनेक महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीपीएस की छात्रा पलक पटेल ने सीबीएसई क्लस्टर में जीता ब्रोंज मेडल

Spread the loveबदायूं। बदायूं के लिए शूटिंग की दुनिया से एक बेहद गर्व और उत्साह …

error: Content is protected !!