Breaking News

कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में रोटरी क्लब द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

बिसौली। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में रोटरी क्लब द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल, रोटरी क्लब के सचिव मुदित अग्रवाल, रोटरी आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल द्वारा पौधारोपण किया गया।
सोमवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम प्रियंका गोयल ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण कर उसकी देखभाल करें, तो आने वाली पीढियां को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकता है। उन्होंने जुलाई माह में उपस्थिति 150 बच्चों को प्रमाण पत्र व स्टेशनरी देकर सम्मानित किया। उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा विद्यालय को विशेष सहयोग के लिए उनका धन्यवाद दिया व भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया। रोटरी क्लब के सचिव मुदित अग्रवाल ने विद्यालय को क्षेत्र का आदर्श विद्यालय बताया, यहां के बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्तीर्ण होते हैं। रवि प्रकाश अग्रवाल ने रोटरी क्लब द्वारा भविष्य में भी हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पीएम पोषण योजना में तिथि भोजन के अंतर्गत रोटरी क्लब द्वारा सभी बच्चों को फल वितरण किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धर्मपाल, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह, क्वालिटी कोऑर्डिनेटर अताउर्रहमान, विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन, चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, अंजुम बुशरा समेत विद्यालय की छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ को मिली एक और ऐतिहासिक रेल सौगात, बी.एल. वर्मा कल उझानी से नई रेल सेवा को दिखाएंगे हरी झंडी

Spread the loveबदायूँ के लिए विकास की नई रफ्तार, लखनऊ तक सीधी रेल सेवा बनी …

error: Content is protected !!