Breaking News

प्रदेश उपाध्यक्ष इं. हर्षवर्धन एक दिवसीय क्रमिक अनशन पर बैठे।

Spread the love

बिसौली। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के द्वारा शक्ति भवन लखनऊ पर चल रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन में विद्युत वितरण खंड तृतीय कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष इं. हर्षवर्धन एक दिवसीय क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार मो. हारिस को सौंपा। सोमवार को अनशन पर बैठे श्री हर्षवर्धन ने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन ने पच्चीस हजार विद्युत संविदा कर्मचारियों को कार्य से मुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि हटाए गए कर्मचारियों को सरकार वापस ले अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 49 दिनों में 56 दुर्घटनाएं हुई है जिसमें 30 कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है। और 26 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सरकार एवं ऊर्जा प्रबंधन को इस पर रोक लगानी चाहिए। इस दौरान प्रदीप कुमार, धर्मवीर, वीरेंद्र कुमार, गौरव कुमार, सीमांत, नंदलाल, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाइक की टक्कर से मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत, बेटा घायल

Spread the loveसहसवान। कोतवाली क्षेत्र में खंदक गांव के पास हुए सड़क हादसे में मोपेड …