Breaking News

समाजवादी पार्टी को झटका, पूर्व प्रधान राहुल कुर्मी ने जिला कार्यकारिणी सदस्य पद से दिया इस्तीफा

Spread the love

​बदायूं। समाजवादी पार्टी के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ग्राम आमगांव के पूर्व प्रधान और सपा के पूर्व जिला सचिव राहुल कुर्मी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
​हाल ही में सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव द्वारा नई जिला कार्यकारिणी घोषित की गई थी, जिसमें राहुल कुर्मी को सदस्य जिला कार्यकारिणी के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि, मनोनयन के तुरंत बाद ही उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है, जिसकी राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा हो रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सैदपुर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत “पॉलिथीन हटाओ मुहिम” को मिला जनसहयोग

Spread the loveसंवाददाता मोहम्मद तारिक गाजी सैदपुर, जनपद बदायूं। शासन द्वारा संचालित “ठोस अपशिष्ट प्रबंधन …