Breaking News

त्वरित न्याय से मिली राहत, 40 वादों का हुआ निस्तारण

Spread the love

​बदायूं। ​ग्रामीण अंचल के लोगों को उनके घर के द्वार पर ही सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश, बदायूं के कुशल निर्देशन में ग्राम न्यायालय बिल्सी द्वारा विकास खण्ड अम्बियापुर परिसर में एक विशेष सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन किया गया।
​इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायाधिकारी अखिलेश पटेल ने की।
​कार्यक्रम के दौरान मुकदमों से जुड़े पक्षकारों के साथ-साथ क्षेत्र के कई गणमान्य और अधिकारीगण उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से ​शैली गोविल खण्ड विकास अधिकारी, अम्बियापुर, ​ज्ञान सिंह त्यागी महामंत्री, बिल्सी बार एसोसिएशन, शिव कुमार, सुरेन्द्र निगम, आशीष शर्मा, हरकेश यादव, योगेश प्रसाद शर्मा, अनिल, हर्षित, मनीषा, गौरव, अजय, सौरभ और अजिताभ सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।
​मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही के दौरान प्रशासनिक मुकदमों और मामलों को गंभीरता से लेते हुए कुल 40 वादों का त्वरित निस्तारण किया गया। इसके साथ ही मौके पर कुल ₹45,700 रुपये का अर्थदण्ड भी जमा कराया गया।
​ग्राम न्यायाधिकारी अखिलेश पटेल ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल कोर्ट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों तक न्याय को बेहद सरल, सुलभ और त्वरित बनाना है, ताकि उन्हें अदालतों के चक्कर न काटने पड़ें।
​उन्होंने यह भी घोषणा की कि भविष्य में भी इस प्रकार के मोबाइल कोर्ट का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अंचल के जरूरतमंदों को कम समय में न्याय मिल सके।
​सहयोग की सराहना
​इस आयोजन को सफल बनाने में जागृति अभियान के सदस्यों, उपजिलाधिकारी बिल्सी, अम्बियापुर विकास खण्ड अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा स्थानीय पुलिस व प्रशासन का सराहनीय और सक्रिय सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

करंट की चपेट में मजदूर की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Spread the loveफैजगंज बेहटा। थाना क्षेत्र के गांव कनुआ खेड़ा में बुधवार देर शाम एक …