Breaking News

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीजी व डीआईजी ने लिया जायजा, कछला घाट का किया निरीक्षण

Spread the love

बदायूं, 28 जुलाई। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा और डीआईजी बरेली जोन अजय कुमार साहनी ने जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ कछला घाट का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे जनपद को सेक्टर एवं जोन में विभाजित कर मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कांवड़ शिविरों के संचालन के लिए पूर्व अनुमति सहित आवश्यक मानक भी निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सहायता के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) तथा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। साथ ही 30 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार शाम 5 बजे तक लागू रहने वाले रूट डायवर्जन को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और निर्बाध संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

Spread the loveबिल्सी में आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और निर्बाध संपन्न कराने के लिए …

error: Content is protected !!