Breaking News

सामाजिक समरसता संगोष्ठी में शामिल हुए विधायक राजीव कुमार सिंह

Spread the love

अमर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया नमन

दातागंज। बदायूं जनपद के दातागंज में एक भव्य सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों को संबोधित किया तथा क्षेत्र के विकास और सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महान स्वतंत्रता सेनानी एवं 1857 की प्रथम भारतीय स्वतंत्रता क्रांति के महानायक, मेरठ के सदर कोतवाल रहे अमर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने अपने संबोधन में कहा कि “अमर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर का अदम्य साहस, ऐतिहासिक संघर्ष और देश की स्वतंत्रता के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान हम सभी के लिए गर्व का विषय है और उनका जीवन सदैव पूरे समाज को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
संगोष्ठी के दौरान मुख्य रूप से सामाजिक एकजुटता, युवाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा के विस्तार और दातागंज क्षेत्र के चहुंमुखी विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित सर्वसमाज के प्रबुद्धजनों और क्षेत्रवासियों ने आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों तथा विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ के नेतृत्व में क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों के प्रति अपना पूर्ण समर्थन दोहराया।
इस गरिमापूर्ण अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

करंट की चपेट में मजदूर की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Spread the loveफैजगंज बेहटा। थाना क्षेत्र के गांव कनुआ खेड़ा में बुधवार देर शाम एक …