Breaking News

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बदायूं में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय शनिवार व सोमवार रहेंगे बंद

Spread the love

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के विद्यालय आने-जाने में होने वाली असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन की अनुमति से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार श्रावण माह के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा सभी बोर्डों से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि अवकाश के दौरान विद्यालय का स्टाफ शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं, जैसे ‘एक पेड़ मां के नाम’, ईको क्लब गतिविधियों, इंस्पायर अवार्ड, यू-डायस, वृक्षारोपण के बाद जियो टैगिंग तथा अन्य विभागीय कार्यों को समय से पूरा करेगा। सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और जनकल्याण की भावना प्रमुख रही :- बीएल वर्मा

Spread the loveबदायूँ। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस …