Breaking News

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिल्सी में किया निरीक्षण, जांच के लिए लिए नमूने

Spread the love

बिल्सी । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी बिसौली एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सी एल यादव के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के ग्राम खैरी स्थित एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों का परीक्षण किया। विभाग के अनुसार कुछ खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। साथ ही बड़ी मात्रा में खाद्य पदार्थों को नियमानुसार सीज कर अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सीताराम यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी करन सिंह, राजेन्द्र नाथ मिश्रा, खुशीराम एवं भगवान सिंह मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नवागत एडीएम प्रशासन मानवेन्द्र सिंह ने संभाला कार्यभार

Spread the loveकलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वागत बदायूं। मानवेन्द्र सिंह ने 15 …