Breaking News

श्रीराम शर्मा आचार्य ने प्रज्ज्वलित की अखंड ज्योति से संसार हो रहा आलोकित : फात्मा

Spread the love

– शहर में निकली ज्योति कलश रथ यात्रा, हम बदलेंगे-युग बदलेगा, हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा के जयघोष से गूंज उठा वातावरण। बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 100 वर्षों से प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति, 2400 तीर्थों के जल-रज के ज्योति कलश के साथ निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का शहर में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत हुआ। प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से गायत्री शक्तिपीठ तक ज्योति कलश रथ यात्रा निकाली गई। शंखध्वनि, घंटे-घड़ियालों से वातावरण गुंजामान हो उठा। नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा राजा ने हरी झंडी दिखाकर ज्योति कलश रथ यात्रा को रवाना किया उन्होंने कहा कि युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने प्रज्ज्वलित की अखंड ज्योति, दिव्य ज्योति है। जिसके दिव्य प्रकाश से संसार आलोकित हो रहा है। उनकी 3200 से अधिक पुस्तकें लोगों में सुसंस्कार, सर्वोत्तम ज्ञान, अभूतपूर्व नव चेतना जाग्रत कर रहीं हैं। जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए संजीवनी हैं। चेयरमैन फात्मा रजा, स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना, जोन समंवयक अशोक सिंह और उपजोन समन्वयक अजयवीर सिंह यादव, पर्व चेयरमैंन दीपमाला गोयल ने अखंड ज्योति और ज्योति कलश का पूजन किया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा और जिला समन्वयक नरेंद्रपाल शर्मा ने वेद मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया। डीपी सिंह ने युवाओं को ऊर्जावान संदेश दिया। शिवंवदा सिंह, सीमा गुप्ता, रजनी मिश्रा ने प्रज्ञा गीतों का श्रवण कराया। वरिष्ठ ट्रस्टी सुखपाल शर्मा, नत्थू लाल शर्मा, रथ चालक राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अखंड ज्योति और ज्योति कलश का पूजन कराया जा रहा है। ज्योति कलश रथ यात्रा प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर से टिकटगंज, लाल बहादुर शास्त्री चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, मथुरिया गेट, लालपुल होती हुई गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। ज्योति कलश रथ यात्रा का जगह-जगह समाजसेवी, वीरेंद्र धींगड़ा, पंकज रस्तोगी, वीरेंद्र प्रकाश रस्तोगी, प्रदीप कुमार, राकेश गुप्ता, सुमन ढींगरा, हिमांशु गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत और पूजन किया। इस मौके पर डा.सोहनपाल, गेंदन लाल, पुत्तू लाल, सुमित कुकरेती, लेखराज जायसवाल, सुमन, माया सक्सेना, सुशील पटेल, संजय साहू, सत्यदेव साहू, अंकित सुरेश, शोभना, रितु कश्यप, सचिन पाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अमावस्या पर कछला गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Spread the love गंगास्नान के बाद श्रद्धालुओं ने किया पूजन-हवन, कांवड़ियों ने गंगा जल भरकर …