Breaking News

14 अगस्त तक करें सन्निरीक्षा एवं कम्पार्टमेण्ट मदरसा परीक्षा 2026 हेतु आवेदन

Spread the love

बदायूँ: जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी(सेकेण्डरी) एवं आलिम(सीनियर सेकेण्डरी) परीक्षा वर्ष-2026 की लिखित उत्तरपुस्तिकाओं की सन्निरीक्षा एवं कम्पार्टमण्ट परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र सम्बन्धित मदरसे के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे,जिससे सम्बन्धित आवश्यक माड्यूल मदरसों की लॉग-इन पर उपलब्ध है जो 09 जुलाई 2026 से क्रियाशील है। सन्निरीक्षा एवं कम्पार्टमेण्ट परीक्षा केवल लिखित परीक्षा की ही होगी। शुल्क इत्यादि का विवरण मदरसा पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि सन्निरीक्षा एवं कम्पार्टमेण्ट परीक्षा हेतु ट्रेजरी चालान जमा करने की अन्तिम तिथि 09 अगस्त 2026 एवं ऑनलाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 14 अगस्त 2026 निर्धारित की गयी है। चालान में परीक्षार्थी का नाम, पता, अनुक्रमांक, परीक्षा का नाम एवं परीक्षा वर्ष स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। निर्धारित दर से कम शुल्क जमा करने,आवेदन अपूर्ण होने एवं अन्तिम तिथि के बाद जमा चालान होने की स्थिति में आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। सन्निरीक्षा आवेदन निर्धारित अवधि में केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे। सन्निरीक्षा आवेदन मदरसे द्वारा ऑनलाइन आवेदन भरने के पश्चात सन्निरीक्षा की रसीद एवं मूल चालान प्रपत्र की प्रति रजिस्ट्रार/निरीक्षक, उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद, 704-जवाहर भवन, लखनऊ कार्यालय को उपलब्ध कराये जाने हेतु अन्तिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गयी है। मदरसे द्वारा पूर्ण रूप से भरे कम्पार्टमेण्ट परीक्षा आवेदन पत्र को ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराये जाने हेतु अन्तिम तिथि 17 अगस्त 2026 तथा ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा फ़ारवर्ड/लॉक करने की अन्तिम तिथि 20 अगस्त 2026 निर्धारित की गयी है। परीक्षा की तिथि एवं अन्य निर्देश्ज्ञ पृथक से निर्गत किये जायेंगे। समस्त मदरसा प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य सन्निरीक्षा के कार्य में परीक्षार्थियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें जिससे कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन

Spread the loveकिसानों ने बिजली, गन्ना भुगतान और पशुओं के टीकाकरण से जुड़ी समस्याएं रखीं …