Breaking News

राजस्व निरीक्षक चरण सिंह को दी गयी विदाई पार्ट्री

Spread the love

**

बिसौली- शरह बरौलिया में रविवार को राजस्व निरीक्षक चरण सिंह काकुस्थ की 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त होने पर भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र,श्रीमद्भगवत गीता,रामायण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चरण सिंह काकुस्थ ने अपने 35 वर्षों के कार्यकाल में ईमानदारी और निष्ठा के साथ राजस्व विभाग में कार्य किया। उनके व्यवहार और कार्यशैली को सभी ने सराहा।
विदाई समारोह में एसडीएम मोहित कुमार,राजस्व निरीक्षक रमाशंकर शंखधार बृजेश शंखधर, प्रधानाचार्य सिद्व बाबा इंटर कालेज शरद बरौलिया राजकुमार शर्मा,सर्वेश पाठक फौजी,श्रीपाल सिंह,नीरज चौहान, सत्यपाल शर्मा, हरद्वारी लाल कटिया सहित क्षेत्र के कई शिक्षक, कर्मचारी व सम्मानित लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में चरण सिंह काकुस्थ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा काल में मिले सहयोग और सम्मान को वह जीवन भर याद रखेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला उद्यमियों की प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, स्वदेशी उत्पादों को मिला बढ़ावा

Spread the loveबदायूं, 28 जुलाई। तीज, रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए …