Breaking News

रविदास जयंती शोभायात्रा में जाते समय बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य सड़क हादसे में घायल

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशुतोष मौर्य रविवार को रविदास जयंती शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बदायूं से बगरैन जा रहे थे। इसी दौरान बनकोटा के पास उनकी गाड़ी की सामने से आ रही एक अन्य वाहन से भिड़ंत हो गई।

हादसे में विधायक आशुतोष मौर्य, उनके चालक और गनर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कराया। तीनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से बिसौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ अस्पताल पहुंच गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विराट दीप यज्ञ में हुआ अखंड ज्योति का पूजन।

Spread the love बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश …