Breaking News

श्रावण मास के प्रथम सोमवार को लिंगेश्वर नाथ महादेव का किया गया विभिन्न आकर्षक फूलों से भव्य दिव्य श्रृंगार

Spread the love

भगवान भोलेनाथ श्रद्धा भाव से चढ़ाए गए एक लोटा जल से ही अति प्रसन्न होते हैं-पुजारी धनीराम शर्मा

बदायूं, मढई चौक स्थित चा हमीर मोहल्ले में स्थित लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भगवान भोलेनाथ का सुंदर आकर्षक फूलों से भक्तों ने भव्य दिव्य श्रृंगार किया.

तत्पश्चात भक्तों ने हर हर महादेव, जय भोलेनाथ, ओम नमः शिवाय के जयकारों से वातावरण भक्ति मय कर दिया.
मंदिर के पुजारी पंडित धनीराम शर्मा ने भगवान भोलेनाथ की आरती उतार कर खीर,बिस्किट,चॉकलेट एवं फलों का भोग लगाकर भक्तों में वितरित किया.

पुजारी धनीराम शर्मा ने बताया- भगवान भोलेनाथ श्रद्धा भाव से चढ़ाए गए एक लोटा जल से ही अति शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

इस मौके पर अनिल वर्मा, प्रियांशु मिश्रा, जयंत रस्तोगी,राजकुमार सिंह सेंगर, रवि रस्तोगी, संजय रस्तोगी उपस्थित रहे.


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अमावस्या पर कछला गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Spread the love गंगास्नान के बाद श्रद्धालुओं ने किया पूजन-हवन, कांवड़ियों ने गंगा जल भरकर …