बदायूं, 5 अगस्त। समाजवादी पार्टी कार्यालय, गांधी नगर, बदायूं में बुधवार को बदायूं विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ समाजवादी आंदोलन के प्रखर नायक, महान चिंतक एवं विचारक ‘छोटे लोहिया’ स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल ने कहा, “स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाजवाद, सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय के मूल्यों के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, त्याग और विचारधारा आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।”
बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण के साथ कार्य करने तथा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की सरकार बनाकर माननीय अखिलेश यादव जी को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सफीर उद्दीन उर्फ मिल्की, सुशांत राठौर, मोद प्रकाश पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र सिंह यादव, लक्ष्मण लोधी, इसरार गद्दी, बासित गद्दी, के.पी. राठौर, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष जाहिद गाजी, वीरेंद्र जाटव, जितेंद्र कुमार, राजीव यादव पप्पू, धनुष पाल, नूरी, अनिल पाल, आरिफ, अर्जुन कश्यप, अरविंद कश्यप, गौरव पटेल, भूदेव, पूर्व प्रधान रणवीर सिंह यादव, हरीश शखधार, नरेश यादव, मनोहर विश्वकर्मा, अनिल गुप्ता, सुखदेव शर्मा, संजीव पटेल, सलमान अल्वी, अमरीश पटेल, मोहित यादव तथा रूम सिंह पहलवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat