Breaking News

भारी बारिश के बीच सहसवान में किसान पंचायत, संगठन मजबूत करने पर दिया गया जोर

Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा बोले—किसान कठिन दौर से गुजर रहा, गांव-गांव सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत करें

सहसवान। भारी वर्षा के बीच बुधवार को सहसवान में किसान संगठन की पंचायत आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा एवं प्रदेश संगठन मंत्री जयवीर सिंह यादव पहुंचे, जहां जिला अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

पंचायत की अध्यक्षता जिला प्रभारी झांझन ने की, जबकि संचालन जिला सचिव रमेश चंद चौधरी ने किया। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन एवं किसानों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में किसान कई कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा है। उन्होंने खाद की उपलब्धता, उससे जुड़े नियमों तथा भूमि अभिलेखों से संबंधित समस्याओं का उल्लेख करते हुए प्रत्येक जिले में संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रदेश संगठन मंत्री जयवीर सिंह यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक पदाधिकारी अपने-अपने गांव में कम से कम 25 नए सदस्य जोड़ने का प्रयास करें, ताकि किसान हितों की आवाज और प्रभावी ढंग से उठाई जा सके।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में तहसील अध्यक्ष रणसिंह, पप्पू यादव तथा नवनिर्वाचित युवा जिला महासचिव मजहर अली की विशेष भूमिका रही। संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। अंत में किसान हितों के समर्थन में नारे लगाए गए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिल्सी में किया निरीक्षण, जांच के लिए लिए नमूने

Spread the loveबिल्सी । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी …