Breaking News

सावन में कछला गंगा घाट पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, जल लेकर रवाना हुए कांवड़िये

Spread the love

गंगा स्नान, पूजा-अर्चना, हवन और भजन-कीर्तन के बाद ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ शिवालयों की ओर बढ़े श्रद्धालु

कछला। सावन माह में पावन गंगा भागीरथ घाट, कछला पर गुरुवार को श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महर्षि कश्यप ऋषि की पत्नी इला की तपोभूमि माने जाने वाले इस पवित्र स्थल पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने परिवार सहित गंगा स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन तथा भजन-कीर्तन किया।

गंगा स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने गंगाजल भरकर कांवड़ यात्रा प्रारंभ की। कांवड़िये बरेली, सीबीगंज, बीसलपुर, बिलसंडा, पीलीभीत तथा मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, भोपाल और इंदौर सहित विभिन्न स्थानों के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए। पूरे गंगा घाट पर ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस दौरान अमित कुमार, संजय कश्यप, ओमकार, रितिक, भोले, मनोज, बंशी कश्यप, जितेन्द्र, गिरधर, करिश्मा रानी, राधा, ज्योति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
– संवाद: सुखदेवी कश्यप


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्रावण मास के प्रथम सोमवार को लिंगेश्वर नाथ महादेव का किया गया विभिन्न आकर्षक फूलों से भव्य दिव्य श्रृंगार

Spread the loveभगवान भोलेनाथ श्रद्धा भाव से चढ़ाए गए एक लोटा जल से ही अति …