
बिल्सी। नगर के अटल चौक स्थित श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में सावन माह के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर में बाबा भोलेनाथ का चंदन, तथा विभिन्न पूजन सामग्री से आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद विधि-विधान से बाबा का अभिषेक कर आरती और पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं की गईं।
Budaun Amarprabhat