Breaking News

कांवड़ यात्रा मार्ग का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

Spread the love

सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बदायूं। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने गुरुवार को पुलिस लाइन चौराहा से बदायूं-बरेली बॉर्डर मार्ग और कांवड़ केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों के आवागमन, सुरक्षा, स्वच्छता समेत अन्य व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर विशेष जोर दिया।

इस दौरान एडीएम ई अरुण कुमार, एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी, थाना प्रभारी बिनावर नीरज मलिक सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उ०प्र० ग्राम रोजगार सेवक संघ बदायूँ की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, सालारपुर में हुई बैठक

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ (शाखा जनपद बदायूँ) की एक महत्वपूर्ण …