Breaking News

हजारों कांवड़ियों ने कछला से गंगाजल भरकर शिवालयों का किया रुख

Spread the love

संवाददाता सुख देवी कश्यप
बारिश के बीच भी जारी रही कांवड़ यात्रा, सोमवार को करेंगे भगवान शिव का जलाभिषेक

कछला, बदायूं। कछला गंगाघाट से गंगाजल भरकर हजारों कांवड़ यात्री अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। बृहस्पतिवार को दिनभर बारिश के बीच भी कांवड़ियों की यात्रा लगातार जारी रही। बारिश में भीगते हुए शिवभक्त आस्था और उत्साह के साथ शिवालयों की ओर बढ़ते नजर आए।

कांवड़ियों की टोलियों में बरेली के श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। महिलाओं की टोली में राधा, शिवानी, रेनू, दीक्षा, कामिनी, रानी यादव और काजल सहित अन्य शिवभक्त कांवड़ लेकर रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सोमवार को अपने-अपने शिवालयों में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

कांवड़ यात्रा को लेकर कछला गंगाघाट पर नगर पंचायत कर्मचारियों और पुलिस की ओर से व्यवस्थाएं की गईं। मेला प्रभारी कुलदीप कश्यप, नसीम अहमद, नीरज शाक्य, राजकुमार कश्यप, कछला चौकी इंचार्ज रिंकू सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा। घाट पर नाविक और गोताखोर भी तैनात रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह द्वारा दी गयी बाइट

Spread the loveबदायूं थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बरी बाजार नेहरु चौक के पास 03 दुकानों में …