Breaking News

आसफपुर-मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए जन जागरूकता अभियान

Spread the love

आसफपुर-मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की तरफ से शनिवार को आसफपुर पुलिस चौकी के साथ ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में शिक्षित करना रहा। साथ ही, साइबर अपराधों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में यह अभियान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चल रहा है। इसका लक्ष्य समाज के सभी वर्गों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण और हिंसा जैसे विषयों पर जागरूक करना है। मिशन शक्ति की टीमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में संवाद सत्र आयोजित कर रही हैं। इन सत्रों में गुड टच-बैड टच की पहचान, आत्मरक्षा के उपाय, कानूनी अधिकार और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए, अभियान में ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और बैंकिंग धोखाधड़ी के प्रति विशेष जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है।
इस मौके पर चौकी इंचार्ज जुग्मेंद्र बालियान, महिला आरक्षी तन्नू , प्रवेश कुमारी,अमन कुमार,अर्जित बालियान, वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हजारों कांवड़ियों ने कछला से गंगाजल भरकर शिवालयों का किया रुख

Spread the love संवाददाता सुख देवी कश्यप बारिश के बीच भी जारी रही कांवड़ यात्रा, …