Breaking News

ब्रह्म मुहूर्त में हुआ बाबा भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

Spread the love

बिल्सी। अटल चौक स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में बाबा भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह मंदिर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार कर मंदिर को भी सजाया गया। श्रृंगार के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पिता के घर में बेटे ने की चोरी, जेवर बेचने जाते समय बिल्सी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Spread the loveकरीब तीन सप्ताह पहले हुई चोरी का खुलासा, जेवर और नकदी बरामद, आरोपी …