Breaking News

गंगा घाट पर गूंजा ‘हर-हर गंगे’, कांवड़ियों से पटा कछला

Spread the love

संवाददाता –

सुखदेवी कश्यप
कछला। शनिवार सुबह कछला के गंगा भागीरथ घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। चारों ओर ‘हर-हर गंगे’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गंगाघाट गूंज उठा। भोर से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-पाठ, आरती, भजन-कीर्तन और दान-पुण्य किया। इसके बाद शिवभक्त कांवड़ में गंगाजल भरकर अपने-अपने शिवालयों की ओर रवाना हुए।

कांवड़ियों में महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी संख्या रही। बरेली, नवाबगंज, बीसलपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कलान, दातागंज, भोजीपुरा, सीबीगंज समेत कई स्थानों से कांवड़ियों की टोलियां कछला पहुंचीं। श्रद्धालु मंत्र जाप करते हुए सोमवार को अपने आराध्य शिव का जलाभिषेक करेंगे।

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल और गोताखोर तैनात रहे। कछला चौकी प्रभारी रिंकू सिंह पुलिस टीम के साथ व्यवस्था संभालते रहे। मेला प्रभारी कुलदीप कश्यप, नसीम अहमद, नीरज शाक्य और राजकुमार सहित अन्य लोग व्यवस्थाओं में जुटे रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कचहरी उपकेंद्र की विद्युत क्षमता दोगुनी, 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा …