समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
उघैती। शनिवार को थाना उघैती में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने थाने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समय से निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
एएसपी ग्रामीण ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और किसी भी मामले में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और नियमानुसार निस्तारण करने के लिए कहा। इसके साथ ही समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण कर उसे समय-समय पर अपडेट रखने के निर्देश दिए।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक उघैती ऋषिपाल सिंह समेत पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat