Breaking News

रातभर चमकेंगे कांवड़ मार्ग, पालिका ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान

Spread the love

: चेयरमैन फात्मा रज़ा ने मढ़ई चौक और डीएम चौराहे से सफाई टीमों को दिखाई हरी झंडी

बदायूं। श्रावण माह में कांवड़ लेकर गुजरने वाले शिवभक्तों और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नगर पालिका ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। अब कांवड़ मार्ग पर रातभर सफाई कराई जाएगी, जिससे सुबह श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा रास्ता मिल सके।

कल देर शाम नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रज़ा ने मढ़ई चौक और डीएम चौराहे से विशेष सफाई टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत कांवड़ मार्ग, प्रमुख चौराहों, बाजारों और शिव मंदिरों के आसपास सफाई कराई जाएगी। सड़क पर जमा कूड़ा हटाने के साथ नालियों की सफाई, कूड़ा उठान और जरूरत के अनुसार पानी का छिड़काव भी कराया जाएगा।

चेयरमैन फात्मा रज़ा ने कहा कि श्रावण माह में बड़ी संख्या में शिवभक्त नगर से होकर गुजरते हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पालिका लगातार सफाई व्यवस्था पर नजर रखेगी। उन्होंने नगरवासियों और व्यापारियों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डालने की अपील की।

इस मौके पर सभासद, पालिका अधिकारी, सफाई निरीक्षक, सुपरवाइजर, सफाई नायक और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …