Breaking News

विवेचनाओं की समीक्षा के बाद मेले में पहुंचे एएसपी ग्रामीण

Spread the love

: बरोलिया के सिद्ध बाबा मंदिर और मेले की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उघैती। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने थाना उघैती पहुंचकर सभी विवेचकों के साथ अर्दली रूम किया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके समय से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विवेचकों को विवेचनाओं में लापरवाही न बरतने और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने की हिदायत दी।

इसके बाद सावन माह को देखते हुए एएसपी ग्रामीण पुलिस टीम के साथ गांव बरोलिया पहुंचे। यहां सिद्ध बाबा मंदिर और लगने वाले मेले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।

इस दौरान थाना उघैती पुलिस टीम मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सतीश प्रेमी के कैंप कार्यालय पर समाजवादी …