Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर से कटान तेज, विद्यालय की बाउंड्री नदी में समाई

Spread the love


रैपुरा कदम नगला में करीब 70 बीघा जमीन प्रभावित, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

उसहैत। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से रैपुरा कदम नगला क्षेत्र में कटान तेज हो गया है। पिछले 24 घंटे में करीब 70 बीघा भूमि नदी में समा गई। कटान की चपेट में उच्च प्राथमिक विद्यालय की उत्तर दिशा की बाउंड्री भी आ गई है। स्थिति को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रकाश तिवारी ने प्रधानाध्यापक को विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर भवन में प्रवेश न कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह राजस्व टीम के साथ निरीक्षण कर ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दे चुके हैं। क्षेत्र में छह मोटर बोट और छह गोताखोर तैनात हैं। बाढ़ चौकी अटेना पर राजस्वकर्मी निगरानी कर रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ में 12 सितम्बर को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सुलह से होगा मुकदमों का निस्तारण

Spread the love​बदायूँ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा …