Breaking News

24 अगस्त तक करें प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the love

बदायूँ: 13 अगस्त। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, सन्तोष कुमार राम ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के अंतर्गत उपलब्ध अवशेष लक्ष्य के सापेक्ष जनसामान्य को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन हेतु विभागीय पोर्टल ख्मत्स्य विभाग का विभागीय पोर्टल ीजजचेरूध्ध्पिेीमतपमेण्नचण्हवअण्पद 14 अगस्त 2026 से खोला जा रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत खारे जल में तालाब निर्माण एवं निवेश हेतु सामान्य, महिला एवं अनुसूचित जाति वर्ग, मध्याकार आरएएस यूनिट सामान्य वर्ग, रियरिंग यूनिट निर्माण महिला एवं अनुसूचित जाति वर्ग, बैकयार्ड आरएएस यूनिट महिला वर्ग तथा पारंपरिक मछुआरों के परिवारों के लिए आजीविका एवं पोषण परियोजनाओं हेतु आवेदन किए जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक अभिलेख एवं अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक योजना हेतु पृथक-पृथक आवेदन करना होगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि पात्र लाभार्थी निर्धारित अवधि में विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करें। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कक्ष संख्या-325, विकास भवन, बदायूँ में संपर्क किया जा सकता है।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इज्जतनगर मंडल में 660 रूट किमी रेलखंड पर लगेगा कवच 4.0

Spread the love295 करोड़ रुपये की लागत से 53 स्टेशनों को किया जाएगा कवर, रेल …