Breaking News

न्याय पंचायत स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

Spread the love

बिसौली। उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड बिसौली की प्रत्येक न्याय पंचायत में खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार के कुशल मार्गदर्शन में न्याय पंचायत स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कराया गया। उमंग कार्यक्रम 2026′ के तहत प्राथमिक एवं जूनियर स्तर की विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें बिसौली क्षेत्र के बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने न्याय पंचायत फतेहपुर, वीरमपुर एव करनपुर में पहुंच कर बच्चों का और शिक्षकों का उत्साहबर्धन किया और अपना संदेश देते हुए कहा कि “उमंग कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक बेहतरीन मंच है। जिससे ग्रामीण अंचल के बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ये मेधावी बच्चे आगे चलकर ब्लॉक व जनपद स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। एआरपी मचिन मिश्रा, रानी, सौरभ पाठक, मंजीत सिंह ने खजुरिया, नागपुर नूरपुर, करनपुर, सरेरा आदि न्याय पंचायतों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर छात्रों का उत्साहबर्धन किया। प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहबर्धन किया गया। आगामी विकासखंड तथा जनपद स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सिलहरी मेले के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम, उत्साह के साथ हुआ समापन

Spread the love​बदायूँ। सिलहरी मेले के दूसरे दिन आयोजित दंगल में पहलवानों ने अपने दांव-पेंच …