बदायूं। श्री रामचंद्र शास्त्री मैमोरियल इंटर कालेज ककोड़ा में त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। बच्चों ने गगनचुंबी मीनारें बनाईं। जंगलों, पहाड़ों में सुव्यवस्थित जीवन जीने और प्राकृतिक आपदाओं में स्वयं को तैयार रखने की ट्रेनिंग दी गई। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार जोशी ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग देशभक्ति का जज्बा और नि:स्वार्थ सेवा करने की सीख देती है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा पुरुषार्थ से असीमित शक्तियां अर्जित कर राष्ट्रहित में लगाएं और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें। संरक्षक राजेंद्र कुमार द्विवेदी ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जीवन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए स्काउटिंग का प्रशिक्षण हर बच्चे के लिए जरूरी है।
स्काउट गाइड को पहले दिन स्काउटिंग आंदोलन का इतिहास, ध्वजशिष्टाचार, नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना के अलावा कम से कम साधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने के तौर-तरीकों की ट्रेनिंग दी गई।
राष्ट्रध्वज बांधना और फहराना, सैल्यूट करना, तालियां व सिटी के संकेतों का प्रशिक्षण दिया।
इस मौके पर शिक्षक संजीव कुमार शर्मा, अमित कुमार, सत्यवीर, गौरव उपाध्याय, राजकुमार, शिव कुमार, राजेंद्र, ऋतु शर्मा, पुरुषोत्तम, मोहन, अमन कुमार, अमित नगर, कमरुद्दीन आदि मौजूद रहे।
Check Also
PET परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेजों में अवकाश
Spread the loveबदायूं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के आयोजन के मद्देनजर 30 अक्टूबर को जनपद …
Budaun Amarprabhat