बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पार्क के बन जाने से आमजन को सुविधा होगी तथा वह यहां सुगमता से बैठ सकेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पौधारोपण भी किया।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों जिलाधिकारी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया गया था। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पार्क के जीर्णाेद्धार कराने के निर्देश दिए थे तथा 01 जनवरी को उद्घाटन कराने के लिए कहा था। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा गुरुवार को पार्क के जीर्णाेद्धार के उपरांत इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
जिलाधिकारी ने नाजीर को नियमित रूप से पार्क की सफाई तथा कलेक्ट्रेट में समुचित साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कलेक्ट्रेट परिसर में जगह-जगह पर पार्क, पेयजल व्यवस्था व शौचालय किन-किन स्थानों पर संचालित हैं इस संबंध में वॉल पेंटिंग कराने के निर्देश भी दिए हैं ताकि आमजन सुविधाओं का सहजता व सुगमता से प्रयोग कर सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।
Check Also
PET परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेजों में अवकाश
Spread the loveबदायूं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के आयोजन के मद्देनजर 30 अक्टूबर को जनपद …
Budaun Amarprabhat