Breaking News

परसिया से मनौना धाम तक निकली भव्य निशान यात्रा, बगरैन में हुआ जोरदार स्वागत

Spread the love

बगरैन। तहसील बिसौली क्षेत्र के ग्राम परसिया से खाटू श्याम के जयकारों के बीच तीसरी भव्य निशान यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यह यात्रा परसिया से प्रारंभ होकर अतरपुरा, करखेड़ी, कस्बा बगरैन, पिपल और कसुमरा होते हुए श्री श्याम मंदिर मनौना धाम (आंवला, बरेली) पहुंची।
कस्बा बगरैन पहुंचने पर सेवादारों और ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर एवं जलपान कराकर यात्रा का भव्य स्वागत किया। अमरोहा के मशहूर डीजे की धुनों और मनमोहक भजनों पर श्रद्धालु झूमते-गाते नजर आए। ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
बगरैन में मीडिया प्रभारी ठा. वेदपाल सिंह, धीरेश सिंह, विकास गुप्ता, विपिन गुप्ता, दीपक वार्ष्णेय, अंबुज सुमन व अवधेश प्रधान आदि ने स्वागत किया। वहीं कसुमरा में शिवनेन्द्र सिंह कठेरिया, शिवकुमार व बंटी सिंह ने पुष्पवर्षा की।
मनौना धाम पहुंचने पर व्यवस्थापक एड. श्यामेन्द्र सिंह चौहान, ट्रस्टी डॉ. मानवेन्द्र चौहान, धीरेन्द्र सिंह व अखिलेश चौहान सहित सेवादारों ने यात्रियों का स्वागत किया। मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर यात्रा का समापन किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

2027 में बदायूं की सभी छह विधानसभाओं में कमल खिलाने के लक्ष्य के साथ जुटें जनप्रतिनिधि :- पुरन लाल लोधी

Spread the loveसभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत के लिए बूथ स्तर तक …