Breaking News

आसफपुर परियोजना की बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उठाई मांग, कार्यकारिणी का गठन

Spread the love

प्रोत्साहन राशि को मानदेय में शामिल करने की मांग

आसफपुर। आसफपुर परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मासिक बैठक क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में कार्यकत्रियों ने प्रोत्साहन राशि (पीएलआई) को मूल मानदेय में शामिल किए जाने की मांग उठाई।

जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रोत्साहन राशि को मानदेय में शामिल किए जाने की मांग को लेकर संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकत्रियों की समस्याओं और मांगों को संबंधित स्तर पर उठाया जाता रहेगा।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष खजाना देवी, जिला कोषाध्यक्ष कुमकुम जौहरी और जिला महासचिव शोभा वर्मा ने भी विचार रखे। इस दौरान आसफपुर परियोजना की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से वीर कुमारी को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

न्याय पंचायत मुसिया नगला से मंजू रानी, वीर वाला और सर्वेश, न्याय पंचायत पृथ्वीपुर से प्रीति शर्मा व सुनीता, न्याय पंचायत राज टिकौली से शारदा कुमारी, राजवती व रीना, न्याय पंचायत सीकरी से हीरेश्वरी, न्याय पंचायत गुलड़िया से सरिता तथा न्याय पंचायत निजामुद्दीनपुर शाह से पंकज सक्सेना को कार्यकारिणी में जिम्मेदारी दी गई।

इस मौके पर सुनीता देवी, नेक्सा देवी, सुधा देवी, मंजू रानी, विनीता देवी, प्रीति देवी, शारदा कुमारी, पुष्पा देवी, खजाना देवी, शोभा वर्मा, कुमकुम रानी, शांति देवी सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिवार परामर्श केंद्र ने कलह दूर कर चार बिखरते परिवारों को फिर से जोड़ा

Spread the love​बदायूँ। पारिवारिक कलह और आपसी मतभेदों के चलते टूटने की कगार पर पहुंचे …