Breaking News

उसहैत में ब्लॉक स्तरीय ‘उमंग’ प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

Spread the love

​उसहैत। विकास क्षेत्र उसावां के उच्च प्राथमिक विद्यालय उसहैत में ‘उमंग कार्यक्रम: एक पहचान’ के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
​प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 3) की बाल कविता प्रतियोगिता के हिंदी व अंग्रेजी वर्ग में क्रमशः नव्या (खिरिया मधुकर) और मोहम्मद हसन (मुबारकपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में शंकरपुर की पारुल अव्वल रहीं। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में कक्षा 4 से 8 तक क्रमशः तनिष्क (उसहैत प्राचीन), पारुल (शंकरपुर), वंश (शंकरपुर), श्याम शर्मा (कुंवरगांव) तथा निधि यादव (भुडी) ने पहला स्थान झटका।
​अंग्रेजी डिक्टेशन में तनिष्क और अभिषेक (नगरिया भूरी) विजेता बने। वहीं जूनियर स्तर की भाषण प्रतियोगिता के हिंदी वर्ग में आरुषि (रतेनगला) और अंग्रेजी में आयत (उसहैत) ने बाजी मारी। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्राची (फतेहगढ़) और आयत ने प्रथम स्थान पाया।
​कार्यक्रम के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान एआरपी लाभेश यादव, फखरे आलम, आवाज़ हुसैन, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामसेवक वर्मा, योगेश शाक्य, नंद किशोर पाठक, रत्नेश शर्मा, मो. कामरान व अरुण कुमार शाक्य सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। रामसेवक वर्मा ने सभी का आभार जताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंदिर के फूलों के कचरे से कमाई का छात्रों ने दिया संदेश, पर्यावरण संरक्षण की नई पहल

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के …