Breaking News

लभारी में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों ने की शिकायत

Spread the love

कोटेदार पर अनियमितता का आरोप, थाने में दी तहरीर

कादरचौक। विकासखंड कादरचौक क्षेत्र के ग्राम लभारी में सरकारी राशन वितरण को लेकर कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की है। ग्रामीणों ने कोटेदार पर पात्र लाभार्थियों को समय से राशन नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कई पात्र परिवारों को निर्धारित समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में लालमन, महावीर, छत्रपाल समेत अन्य कार्डधारकों ने थाना कादरचौक में तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की है।

ग्रामीणों ने आपूर्ति विभाग और संबंधित अधिकारियों से भी राशन वितरण व्यवस्था की जांच कराने तथा पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार राशन उपलब्ध कराने की मांग की है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराए जाने की बात कही गई है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर बदायूं के नगला मंदिर में हुआ ‘दीर्घायु यज्ञ’, भाजपा नेताओं ने की उत्तम स्वास्थ्य की कामना

Spread the love बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को बदायूं …