Breaking News

वजीरगंज में ब्लॉक स्तरीय ‘उमंग प्रतियोगिता’ संपन्न, मेधावी बच्चों ने मारी बाजी

Spread the love

​वजीरगंज। वजीरगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र पर न्याय पंचायत स्तरीय ‘उमंग प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न न्याय पंचायत स्तर पर विजयी रहे मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
​प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 3) की हिंदी बाल कविता प्रतियोगिता में भावना ने प्रथम, निशा ने द्वितीय और अभिनव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी बाल कविता में कृतिका, जुगनू और मोहम्मद फरहान क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में परिधि, आयुष और मोहिनी ने बाजी मारी, जबकि अंग्रेजी डिक्टेशन में मानव, कशिश पाल और देव चौहान विजयी रहे।
​जूनियर स्तर की हिंदी भाषण प्रतियोगिता में प्रगति राज, मोहम्मद आमिर और खुशनूर ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंग्रेजी भाषण में गोपी, शिव और मनु ने सफलता पाई। अंग्रेजी डिक्टेशन में सौम्या, नैना और लक्ष्मी ने स्थान प्राप्त किया, जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता में देवेश, जोया और सपना विजेता रहे। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में कक्षा 4 से 8 तक के निखत, अमिता, रूबी, नैना और चमन कुमार समेत अन्य मेधावियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
​जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार और बीईओ दिलीप कुमार ने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिलाल अहमद ने किया। इस अवसर पर विनेश मिश्रा, धीरज शर्मा, इंद्रेश कुमार, डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा, अनामिका वर्मा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में विनोद कुमार, मनोज कुमार, प्रियंका सिंह और रश्मि सिंह सहित कई शिक्षक शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सोशल ऑडिट विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Spread the love​आसफपुर। स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित सोशल ऑडिट विषयक पांच …