Breaking News

दो दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित, पानी के लिए परेशान नगरवासी

Spread the love

बिल्सी। नगर पालिका परिषद बिल्सी की पेयजल आपूर्ति पिछले दो दिनों से बाधित होने के कारण नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों को घरेलू जरूरतों के लिए पानी की व्यवस्था करने में दिक्कत हो रही है और कई लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।

नगर में पेयजल आपूर्ति मुख्य रूप से पाइपलाइन और एक ट्यूबवेल के माध्यम से की जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेयजल व्यवस्था नियमित रूप से सुचारू नहीं रह पा रही है। दो-तीन दिन आपूर्ति ठीक रहने के बाद किसी न किसी तकनीकी समस्या के कारण सप्लाई प्रभावित हो जाती है। इससे नगरवासियों को बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित होने के चलते लोगों को निजी स्तर पर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। नगरवासियों ने पेयजल व्यवस्था को स्थायी रूप से सुचारू कराने तथा बार-बार आने वाली तकनीकी दिक्कतों का समाधान कराने की मांग की है, ताकि उन्हें नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर बदायूं के नगला मंदिर में हुआ ‘दीर्घायु यज्ञ’, भाजपा नेताओं ने की उत्तम स्वास्थ्य की कामना

Spread the love बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को बदायूं …