अंबियापुर ब्लॉक परिसर में आयोजित हुआ समारोह, नवविवाहित जोड़ों और परिजनों में दिखा उत्साह
बिल्सी। शुक्रवार को अंबियापुर ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 250 से अधिक जोड़ों ने विवाह की रस्में पूरी कर एक-दूसरे का हाथ थामा और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।
समारोह में इस्लामनगर नगर पंचायत, इस्लामनगर ब्लॉक, सहसवान ब्लॉक, उझानी, दहगवां ब्लॉक, बिल्सी, कछला और रुदायन क्षेत्र से जोड़े शामिल हुए। विवाह समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों की मौजूदगी से परिसर में उत्सवी माहौल रहा।
प्रशासन की ओर से समारोह को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। विवाह की रस्मों के दौरान नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों में उत्साह नजर आया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के जोड़ों ने विधि-विधान से विवाह संपन्न कर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।
Budaun Amarprabhat