Breaking News

बिल्सी तहसील परिसर में आपात स्थिति से निपटने को मॉक ड्रिल

Spread the love

सिलेंडर में आग लगने पर बचाव और अग्निशमन का कराया गया अभ्यास

बिल्सी। तहसील परिसर में शुक्रवार को आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित टीमों को अचानक होने वाली घटनाओं के दौरान तत्काल एवं सुरक्षित तरीके से कार्रवाई करने की जानकारी दी गई।

मॉक ड्रिल के दौरान सिलेंडर में आग लगने की स्थिति का अभ्यास कराया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को आग बुझाने के विभिन्न सुरक्षित तरीकों की जानकारी दी। टीम के सदस्यों ने स्वयं अभ्यास कर पूरी प्रक्रिया समझाई और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य संबंधित कर्मचारियों और अन्य लोगों को आपदा या आग जैसी आपात स्थिति के दौरान बचाव कार्यों के प्रति जागरूक करना और त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार करना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रेडक्रॉस सोसाइटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Spread the loveटीबी मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली बदायूं। विकास भवन सभागार में मुख्य …